Sunday, December 17, 2023
Latest:
करनालगोवाचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

गोवा की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गोवा की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- जहाँ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर उसके खुद के नेता उससे टूटे जा रहे हैं। बड़ी खबर गोवा से है| जहां कांग्रेस के 8 मौजूदा विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं| कांग्रेस के जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं उनमें दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस जैसे नाम शामिल हैं|
बतादें कि, दिगंबर कामत और माइकल लोबो की गोवा के दिग्गज नेताओं में पहचान है| माइकल लोबो पिछले दिनों तक गोवा विधानसभा में कांग्रेस के विपक्ष नेता के रूप में काम रहे थे| लेकिन बाद में वह हट गए| वहीं, बात अगर दिगंबर कामत की करें तो वह गोवा के सीएम भी रह चुके हैं। दिगंबर कामत 2007 से 2012 तक कांग्रेस की सरकार में गोवा के सीएम रहे| दिगंबर कामत 1994 से लगातार विधायक हैं| दिगंबर कामत बीजेपी में रहकर भी काम कर चुके हैं| दिगंबर कामत ने अपनी राजनीति कांग्रेस से शुरू की थी| बाद में वह बीजेपी में आ गए थे| लेकिन इसके बाद वह फिर से कांग्रेस में लौट आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!