करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- चंडीगढ़ कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है| चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है| वहीं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का इस प्रकार से इस्तीफा देना सबको हैरान कर रहा है| बतादें कि, प्रदीप छाबड़ा काफी लम्बे समय से राजनीति में एक्टिव हैं और कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपने कदमों को आगे बढ़ाया है और अब उनका पार्टी से यूं इस्तीफा दे देना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है| छबड़ा चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहने के साथ चंडीगढ़ के मेयर और तीन बार पार्षद भी रह चुके हैं|

नाराजगी के चलते उठाया बड़ा कदम…

पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ कांग्रेस के अंदर एक लड़ाई सी मची हुई है| जिसमें एक तरफ प्रदीप छाबड़ा और उनके समर्थक हैं और दूसरी तरफ वर्तमान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला और उनके समर्थक| फिलहाल, इसका परिणाम अब सामने आ गया है और वो है छाबड़ा का इस्तीफा दे देना| बतादें कि, छाबड़ा कई बार सुभाष चावला को पत्र लिखकर उनपर हमला बोलते रहे हैं| इसके साथ ही चंडीगढ़ कांग्रेस के सबसे बड़े नेता पवन बंसल पर भी उन्होंने निशाना साधा है| जहां छाबड़ा की पार्टी के नेताओं से ही नाराजगी और उनके प्रति विरोधी गतिविधियों के लिए उनकी भारी निन्दा की जा रही है| यहां तक की बीते वीरवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में नई गठित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में छाबड़ा को कारण बताओ नोटिस भेजने की तैयारी भी कर ली गई थी और बैठक में छाबड़ा को लेकर कई बातें भी हुईं थीं| छाबड़ा इस बैठक में नहीं पहुंचे थे|

इधर, इस बैठक के बाद प्रदीप छाबड़ा ने फिर से सुभाष चावला को एक पत्र लिखा था, जिसे उन्होंने अंतिम पत्र बताया था| इस पत्र में छाबड़ा द्वारा बहुत कुछ कहा गया था| वह इस पत्र में जहां छाबड़ा कहीं कहीं भावुक नजर आये, वहीं कहीं कहीं उनकी बेहद नाराजगी दिखी| पत्र में छाबड़ा ने यह बात भी कही कि उनका मुंह न खुलावाया जाए कि कौन नेता कैसा है और क्या कर रहा है? उनके पास सबका चिट्ठा है जिसे खोलने में देर नहीं लगेगी|

इस पत्र के बाद आ गई छाबड़ा के इस्तीफे की खबर…..

छाबड़ा ने चावला को लिखे पत्र में जब यह बात कही कि जो पत्र उन्होंने भेजा है वह उनका आखिरी पत्र है| इसी से कयास लगने शुरू हो गए थे कि छाबड़ा कुछ बड़ा कदम उठाने वाले हैं…क्या वह पार्टी छोड़ेंगे| वहीं, आखिरकार छाबड़ा के इस्तीफे की खबर आ ही गई| छाबड़ा ने इस्तीफा देने का एलान कर दिया| उन्होने लिखा- एक ईमानदार व्यक्ति कभी भी क्रोध और झूठ को बर्दाश्त नहीं करेगा। सिर ऊंचा करके चलना गरिमा है। आज, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!