|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

घर,गली,सड़क जहां मरीज की कॉल आई, डॉक्टर जैन वहीँ हाज़िर!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
घर,गली,सड़क जहां मरीज की कॉल आई, डॉक्टर जैन वहीँ हाज़िर!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जयपुर (उत्कर्षा शर्मा) ;- पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है,मनुष्य को नर में नारायण देख सेवा करनी चाहिए* कुछ ऐसी राह पर चल चुके हैं,जयपुर के डॉक्टर विवेक जैन। आज जब कोरोना से आमजन गरीब कराह उठा है,न अस्पताल में जगह न चिकित्सक के त्वरित उपलब्धता। ऐसे में इस दर्द को समझा डॉक्टर विवेक जैन ने। घर,गली,सड़क जहां मरीज की कॉल आई डॉक्टर जैन हाज़िर। कोरोना से कराहते मरीज को तुरंत ऐसे गले लगाते हैं,मानो उसको कुछ हुआ ही नहीं। आधा से बीमार तो उनके व्यवहार-प्यार से ठीक हो जाता है। डॉक्टर जैन यूँ तो
जयपुर के नामी साकेत जैसे बड़े अस्पतालों में सेवा दे रहे हैं व दे चुके हैं। 16 साल का जबरदस्त तजुर्बा आज कोरोना मरीजों की सेवा में झोंक रहे हैं। आम मरीज को हर सुविधा घर पर ही देने के लिए उन्होंने क्लीनिक ऑन व्हील शुरू कर दी ,जिसमें हर जांच,हर संशय मौके पर पूरा करते हैं। न कोई लालच न कोई मरीज पर दबाव बस एक मकसद सेवा। यही कारण है,हज़ारों हाथ उनके सिर पर आशीर्वाद दुआओं के रखे हैं। डॉक्टर जैन के न केवल राजस्थान बल्कि हरियाणा,दिल्ली,चंडीगढ़,पंजाब सहित कई राज्यों में चर्चे हैं। कोरोना संकट में ये धरती का भगवान बस सेवा में जुटा है। उनका कहना है,सेवा ही एक मकसद है,पॉपुलरटी की कोई इच्छा नहीं। वे ज्यादा से ज्यादा सेवा का मकसद लिए हुए हैं,खासतौर से उन मरीजों, पीड़ितों की जो इलाज़ को तड़प रहे हैं,नम्बर नहीं आता। 24 घण्टे उपलब्ध डॉक्टर जैन के मन में पीड़ित मानवता की सेवा का बड़ा जज्बा है। बड़ी बात ये है कि वे अपने मरीज को खुद व्हाट्सएप या कॉल या अन्य जरिये से संपर्क में रहते हैं। मरीज भी बेहिचक कभी भी फोन कर दे दो डॉक्टर का वहीं हंसी भरा आचरण रहता है,कभी तनाव नहीं। राजस्थान के चिकित्सा जगत में विवेक जैन बड़ा उदाहरण बन कर उभरे हैं। प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व दबंग स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के शासन में ऐसे चिकित्सक चार चांद लगा रहे हैं। सरकार जैन जैसे डॉक्टरों को प्रोत्साहित करती है तो दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। आज कोरोनाकाल लोग डॉक्टर जैन जैसी सेवा मांग रहे हैं,वे कितनी ही जान बचा रहे हैं। साथ ही अस्पताल में भीड़ रोकने में बड़े मददगार साबित हुए। बहरहाल, विवेक जैन जैसे चिकित्सक चिकित्सा जगत में सदियों तक नहीं भुलाये जा सकते। कई राज्यों में इनकी नीति का अनुसरण होने को है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!